छत्तीसगढ़ प्राकृतिक द्वश्यो से एक संपन्न राज्य है जिसका अपनी प्राकृतिक छटा अपने आप में अनोखा है कहीं पर नदी कहीं पर पर्वत तो कहीं पर राष्ट्रीय उद्यान उपस्थित हैं जो छत्तीसगढ़ में होने वाले महत्वपूर्ण एग्जाम cgpsc , cgvyapam आदि मे पुछे जाते है।
1. कुदरवाही जलप्रपात की पुरी जानकारी
कुदरवाही जलप्रपात करीब 30 से 50 फीट की ऊंचाई से नीचे की ओर गिरता है यह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक लगता है और यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक में उपस्थित है | यहां पर जलप्रपात कल कल करने की आवाज मन को बहुत ही मोहित करता है |
2. कुदरवाही जलप्रपात जाए तो क्या करे
छत्तीसगढ़ के खूबसूरत जलप्रपात में से एक है और कुदरवाही जलप्रपात के आस-पास बड़े-बड़े चट्टान और घने जंगल है और प्रकृति का अदभुत दृश्य यहा पर उपस्थित हैं जिसे देखकर पर्यटक के मन को शांति महसूस होता है और यहां पर हर साल हजारो की संख्या में लोग कुदरवाही जलप्रपात को देखने के लिए आते हैं और यहां पर लोग पिकनिक और मस्ती , फिशिंग ,आदि चीजें करते हैं
3. कुदरवाही जलप्रपात देखने के लिए सबसे अच्छा मौसम
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जलप्रपातों में से एक है इस जलप्रपात में साल भर जल बहता है जलप्रपात को देखने के लिए जुलाई फरवरी माह तक अच्छा होता है
4. कुदरवाही जलप्रपात तक जाने का मार्ग
जलप्रपात तक जाने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध है यहां आप अपनी फैमिली के साथ कार और अन्य साधनों से जा तो सकते है पर थोडी दिक्कतो का सामना करना पड सकता है क्यो कि व्हा जाने का रास्ता कच्चा है|
- कुदरवाही जलप्रपात कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक के पास कुदरावाही ग्राम में स्थित है
- कोंडागाँव से केशकाल मार्ग पर तकरीबन 40 किलोमीटर दुरी पर स्थित है|
1 Comment