CG Forest Guard Recruitment वन विभाग भर्ती सूचना 2022
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ भर्ती 2022
भर्ती सूचना :-
वनरक्षक के पद पर सीधी भर्ती के संबंध में छ.ग. राज्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विभिन्न वनमण्डलों में वनरक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 12.12.2021 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 31.12.2021 रात्रि 11:59 बजे तक आमंत्रित किये गये थे
तथा किसी अभ्यर्थी का आवेदन शुल्क जमा नहीं हो पाया है वे दिनांक 09.01.2022 तक शुल्क पुनः जमा करने हेतु तिथि दी गई थी। किन्ही अभ्यर्थियों का तकनीकी समस्याओं के कारण शुल्क वापस हो गया है, उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुये दिनांक 18.01.2022 तक शुल्क जमा कर सकते है। दिनांक 18.01.2022 तक शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में आवेदन निरस्त माना जायेगा।