Indian Railway job : भारतीय रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए 2,65,000 पद खाली! जल्द होंगी भर्ती

Indian Railway job : भारतीय रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए 2,65,000 पद खाली! जल्द होंगी भर्ती

रेलवे के विभिन्न विभागों में अभी 2 लाख 65 हजार 547 पद खाली हैं। यह रेलवे में स्वीकृत पदों का करीब 18 फीसदी है। खाली पदों में 2177 गजटेड हैं< जबकि 2 लाख 63 हजार 370 नॉन गजटेड हैं। ऐसा नहीं है कि इतनी बड़ी संख्या में पद एक-दो वर्षों में खाली हुए हैं। बीते कई वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है। इसकी बड़ी वजह रिटायर्ड होने वाले कर्मियों की तुलना में नई भर्ती की संख्या आधी होना है। 2008 से 2018 तक हर साल रिटायर होने वाले कर्मचारियों की तुलना में कम भर्तियां हुईं। हालांकि,

2019-20 में 1,28, 456 नई भर्तियां हुईं, जो इस साल रिटायर होने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगभग 47000 से तिगुनी है। बीते तीन वर्षों में रेलवे में 1,50,483 पदों पर नई भर्ती हुई है।इससे पहले 2014<19 में 1,84,262 पदों पर भर्ती हुई। रेलवे में कुल 15, 24, 127 पद स्वीकृत हैं।

रेलवे में 1990-91 में कर्मियों की संख्या 16.51लाख थी, जो 2000<2 01 में 15.45 लाख पर पहुंच गई। यानी इस दौरान हो गए। वहीं, 2008 09 में रेलकर्मियों की कुल संख्या 13,86, 011 थी। जो 2016-17 में 13,08,323 और 2021 22 में 12,58,580 पर पहुंच गई। खाली पदों में 85 फीसदी सेफ्टी कैटेगरी के हैं। इसमें गैंगमैन, कीमैन, हेल्पर, प्वांइटमैन सहायक स्टेशन मास्टर आदि शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *