BIG BREAKING :- जिला शिक्षा अधिकारी ने 9वीं से 12वीं तक के छात्राओं के लिए जारी की सूचना

BIG BREAKING :- जिला शिक्षा अधिकारी ने 9वीं से 12वीं तक के छात्राओं के लिए जारी की सूचना।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.महिलांगे ने जानकारी दी है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संचालित 128 हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी < स्कूलों में अध्ययनरत् कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं का योग्यता एवं रूचि आधारित अभिरूचि परीक्षण 26 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक आयोजित किया जाना है।

इस परीक्षण उपरांत छात्राओं की योग्यता एवं अभिरूचि का सही जानकारी प्राप्त किया जा सकेगा कि छात्राएं किस क्षेत्र में विशेष रूचि रखते हैं,< इसके आधार पर चयनित छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस अभिरूचि परीक्षण पश्चात् छात्राएं अपने कैरियर निर्माण हेतु क्षेत्र का चयन आसानी से कर सकेंगे।

छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं गणित की अभिरूचि जागृत करने हेतु गणित एवं विज्ञान ओलंपियाड का आयोजनइसी प्रकार कक्षा 3री से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं गणित की अभिरूचि जागृत करने हेतु गणित एवं विज्ञान < ओलंपियाड का आयोजन कक्षा स्तर के अनुसार 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का परीक्षण 25 फरवरी 2022 को प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक तथा 3री से 8वीं तक के बच्चों के लिए 15 मार्च 2022 को प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक कराया जाना है।

👉Join in WhatsApp Group 👈

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *