CG Swami atmanand School Vacancy स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में निकली सीधी भर्ती वेतन 35,000 हजार

CG Swami atmanand School Vacancy स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में निकली सीधी भर्ती वेतन 35,000 हजार

कार्यालयीन मुंगेली, दिनांक 30.03.2022 द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली मंहत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार निम्नानुसार पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 10.04.2022 तक सायं 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे : ( 1 ) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली हेतु: शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक कला (हिन्दी माध्यम), सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला

सहायक एवं सहायक ग्रेड-3 ( 2 ) महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी हेतु: व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला ( अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), एवं शिक्षक विज्ञान (हिन्दी माध्यम) (3) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया हेतु:- व्याख्याता अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) एवं सहायक शिक्षक

( अंग्रेजी माध्यम) उक्त तिथि में वृद्धि करते हुये ऑनलाईन आवेदन की तिथि 26.04.2022 तक सायं 5 बजे तक निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थी उक्त तिथि तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर उपलब्ध है।

शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम) न्यूनतम योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम से स्नातक की उपाधि के साथ वी एड प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। शिक्षक पात्रता | परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शिक्षक अंग्रेजी हेतु स्नातक में अंग्रेजी साहित्य का डोना अनिवार्य है।

सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम) न्यूनतम योग्यता

हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी.एड./ डी.एल.एड.प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सहायक शिक्षक कला (हिन्दी माध्यम) न्यूनतम योग्यता

हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण एवं डी.एड./ डी.एल.एड. 25300/- प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक न्यूनतम योग्यता

जीव विज्ञान / गणित संकाय में भौतिक एवं रसायन विषय के साथ उच्चतर माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण हो।

सहायक ग्रेड-3 न्यूनतम योग्यता

हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण, शासकीय / अर्दघशासकीय या मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर अर्हता के साथ 1 वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र तथा कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटे की गति

चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश एवं शर्ते :

1/ कार्यालय के गूगल फार्म लिंक 9E W19 में दिनांक 10/04/2022 समय सायं 05:00 बजे तक आवेदन करना होगा। गूगल फार्म के द्वारा किया गया आवेदन ही मान्य होगा। डॉक से प्राप्त आवेदन अमान्य है। साक्षात्कार हेतु आवेदकों को ● अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा। साक्षात्कार हेतु 1:10 में आवेदकों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित आवेदक अपने आवेदन एवं अभिलेख सहित उपस्थित होंगे जिसका परीक्षण किया जाएगा तथा शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के अंक के आधार पर ही चयन किया जाएगा। साक्षात्कार कुल 30 अंकों का होगा।

2/ न्यूनतम शैक्षणिक योग्याता के प्राप्तांको का 70 प्रतिशत अंक तथा साक्षात्कार के प्राप्तांको के योग के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जावेगी।

3/ (1) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली, (2) महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं (3) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया की समिति पृथक-पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा। आवेदकों को अपने आवेदन में किस विद्यालय हेतु आवेदन कर रहे है उसका उल्लेख करना होगा तथा साक्षात्कार के समय पदांकन के लिये विद्यालय की वरीयता बताना आवश्यक होगा। संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा 4/5/ नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जावेगी। संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासन / समिति के द्वारा

6/ नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्युत की जा सकती है। अभ्यर्थी को छ.ग. राज्य के मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

7/ आवेदक सुनिश्चित करें कि उनकी कक्षा 10वीं एवं समस्त उच्चतर कक्षाऐं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

8/ आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जाएगी। उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

9 / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम एफ-9-01/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 एवं संशोधित दिनांक 30 दिसम्बर 2019 नियोक्ता एवं नियुक्त कर्मचारी के लिए लागू लागु होगा। 10 / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत अधिसूचित अवकाश नियम नियुक्त संविदा कर्मचारी के लिये लागू होगा।

11 / संविदा भर्ती कर्मचारी छ.ग. शासन सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधीन होंगे।

12 / संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन, मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है की पात्रता नहीं होगी। 13 / यह पद पूर्णतः अस्थायी होंगे शासकीय सेवा में समान पदों पर दावे की पात्रता नहीं होगी। 14 / विज्ञापित पदों की संख्या घटाई बढाई अथवा पर्याप्त कारण से विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।

15 / नियुक्ति हेतु चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

16 / अपूर्ण एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी। 17 / भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।

18 / राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *