CG Collectorate जिला कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी हुई विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती

CG Collectorate जिला कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी हुई विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती

कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड, बेड़मा, चिचाड़ी, शामपुर एवं कोरगांव के प्राचार्यों द्वारा तत्कालिक रूप से शिक्षक व्यवस्था के तहत् विभाग द्वारा स्नातकोत्तर एवं स्नातक शिक्षक हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 06 जून 2022 को आयोजित किया गया है।

इन शिक्षकों हेतु प्रति कालखण्ड (टी.जी.टी) स्नातक शिक्षक हेतु रूपये 300, (पी.जी.टी) स्नातकोत्तर शिक्षक हेतु रूपये 350, संगीत शिक्षक हेतु 250 एवं खेलकूद प्रशिक्षक (व्यायाम शिक्षक) हेतु 250 मानदेय तय किया गया है। इस अनुसार संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावण्ड हेतु (पी.जी.टी) स्नातकोत्तर शिक्षक हेतु (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रसायन, भौतिक, जीव विज्ञान 06 पद), (टी.जी.टी) स्नातक शिक्षक हेतु ( हिन्दी, अंग्रेजी, गणित,

विज्ञान, सा0विज्ञान, संगीत, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर अनुदेश, स्टॉफ नर्स, प्रयोग शाला परिचारक, विद्युत सहायक, माली के 12 पद)। इसी प्रकार आवासीय विद्यालय बेड़मा में (16 पद), चिचाड़ी में (16 पद), शामपुर में (16 पद) तथा आदर्श विद्यालय कोरगांव में (16 पद) जारी किये गये है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के प्रारूप एवं अर्हता संबंधी जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join in Official Group 👉 Link 👈

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *